G20 Summit 2023 latest details:

साल 2023 में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में किया गया है। 2023 के जी-20 शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र मोदी ने जिम्मेदारी ली हुई है। विदेशो से इस शिखर सम्मेलन में आमंत्रित मेहमानों का भी आना चालू हो गया है और केंद्रीय तथा स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा भी शिखर सम्मेलन को बिना किसी बाधा के पूरा करवाने के लिए पूरी कमर कस ली गई है।

हम इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे लोगों को आज G20 के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो जानना चाहते हैं की जी-20 का मतलब क्या होता है। इस पेज पर हम आपको मुख्य तौर पर जानकारी प्रदान करेंगे कि “जी-20 क्या है” और “G20 की स्थापना कब हुई” तथा “जी-20 में कितने देश शामिल हैं।”

G20 क्या है?

G20 एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन है, जिसमें दुनिया के 20 ऐसे देश शामिल हैं जो विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था और यूरोपीय संघ में शामिल है। G20 में शामिल सभी देश आपस में आर्थिक सहयोग पर चर्चा करते हैं। इसके अलावा इस ग्रुप ऑफ़ 20 देश की बैठक में इंटरनेशनल आर्थिक सहयोग, आतंकवाद, मानव तस्करी, ग्लोबल वार्मिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किए जाते हैं।

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ़्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, और यूनाइटेड स्टेट्स इत्यादि सभी देश जी-20 में शामिल है।

G20 GROUP OF TWENTY इसका मतलब 20 देशो का समूह होता है। G20 समिट का प्रतिनिधित्व यूरोपीय सेंट्रल बैंक और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष द्वारा किया जाता है।

VIDEO CREDIT BY DAINIK JAGRAN

साल 2023 में देश की राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में G20 समिट का आयोजन होगा और यह समिट संपन्न होगा।

साल 1999 में G20 की स्थापना की गई थी। इस साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसके अध्यक्ष हैं।

G20 का गठन क्यों हुआ? एशिया में बहुत सारे फाइनेंस से संबंधित संकट समय-समय पर आते रहते हैं। इन्हीं संकटों पर चर्चा करने के लिए और संकटों से छुटकारा पाने के लिए g20 का गठन किया गया है। यह इस ग्रुप में शामिल देशों के प्रतिनिधि को एक प्लेटफार्म देता है, जहां पर वह जाकर के अपनी बात रखते हैं और दूसरे देशों के प्रतिनिधि के साथ विचार विमर्श करते हैं।

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे साल 2008 में दुनिया भर में मंदी आईz उसके पश्चात जी-20 को टॉप मिनिस्टर के संगठन में बदल दिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया की साल भर में किसी न किसी एक देश में एक बार g20 देश के मिनिस्टर की बैठक का आयोजन आवश्यक किया जाए, ताकि महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हो सके।

G20 की स्थापना वर्ष 1999 में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में 25 तारीख को G20 की स्थापना की गई थी और इसके पहले शिखर सम्मेलन का आयोजन साल 2008 में 14 और 15 नवंबर को किया गया था। पहले शिखर सम्मेलन को एशिया में आए फाइनेंस क्राइसिस की वजह से अमेरिकन राष्ट्रपति के द्वारा स्टार्ट किया गया था।

दुनिया के अलग-अलग देश में हर साल जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होता है और हर साल इसके अध्यक्ष बदलते ही रहते हैं। जिस किसी भी देश में g20 का आयोजन होता है, वहां पर हर साल बहुत से मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है। साल 2008 के पश्चात अभी तक अलग-अलग देश में g20 समिट का आयोजन किया जा चुका है। साल 2023 में इसका आयोजन भारत देश में हो रहा है।

G20 में शामिल देशों की सूची यहां पर आपके लिए जानना आवश्यक है कि, जी-20 ग्रुप का कोई भी परमानेंट हेडक्वार्टर नहीं होता है। नीचे हमने आपको g20 ग्रुप में शामिल देशों की लिस्ट दी हुई है, जिसके माध्यम से आप जान सकते हैं की, G20 में कौन से देश शामिल है।

रूस, सऊदी ,अरब ,दक्षिण ,अफ्रीका ,कनाडा ,चीन ,फ्रांस ,जर्मनी ,भारत ,इंडोनेशिया ,इटली ,जापान, कोरिया ,गणराज्य मैक्सिको, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया ,ब्राजील ,तुर्की, यूनाइटेड,किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ |

G20 का मुख्यालय जब कभी भी G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होता है, तब इसमें शामिल 20 देश के प्रमुख प्रतिनिधि g20 में शामिल होते हैं। हम आपको यहां पर अवगत कराना चाहते हैं कि, दुनिया का एक टॉप लेवल का शिखर सम्मेलन होने के बावजूद भी इसका कोई भी परमानेंट हेडक्वार्टर नहीं है।

इसकी प्रमुख वजह यह है कि, हर साल दुनिया के अलग-अलग देश में g20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होता है। यही वजह है कि, ग्रुप में शामिल देशों के द्वारा किसी भी देश में अपना हेड क्वार्टर नहीं बनाया गया है। जब कभी शिखर सम्मेलन का आयोजन होता है, तो उसमें दूसरे देशों को भी गेस्ट कंट्री के तौर पर शामिल किया जाता है।

स्पेन को छोड़कर हर साल ग्रुप ऑफ 20 के गेस्ट में आसियान देश के अध्यक्ष, दो अफ्रीकी देश और एक देश या इससे ज्यादा देशों को G20 के अध्यक्ष के द्वारा इस समिट में आने के लिए इनविटेशन दिया जाता है।

भारत में G20 का आयोजन कब और कहां होगा? हमारे देश में सितंबर के महीने में 9 सितंबर से लेकर के 10 सितंबर के बीच G20 का आयोजन दिल्ली में मौजूद प्रगति मैदान में भारत मंडपम पर किया जाएगा। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले g20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे। इसके अलावा दुनिया के दिग्गज मिनिस्टर भी इसमें शामिल होंगे।

G20 की कार्यशैली और उद्देश्य जानकारी के अनुसार G-20 अध्यक्षता के अंतर्गत 1 साल के लिए G20 के जो एजेंडा है उसका संचालन किया जाता है और शिखर सम्मेलन का भी आयोजन किया जाता है। G20 में दो ट्रैक होते हैं जिसमें से पहला होता है फाइनेंशियल ट्रैक और दूसरे का नाम है शेरपा ट्रैक। इसमें से सेंट्रल बैंक के गवर्नर और फाइनेंस मिनिस्टर के द्वारा जिस ट्रैक का नेतृत्व किया जाता है, वह फाइनेंस ट्रैक होता है तथा शेरपा के द्वारा शेरपा ट्रैक का नेतृत्व किया जाता है।

कहां रुकेंगे विदेशी मेहमान? हमारा देश सितंबर में आयोजित होने वाले g20 शिखर सम्मेलन में विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। विदेशी मेहमानों में अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर के कई बड़े-बड़े देशों के प्रधानमंत्री भारत आएंगे। इसलिए उनके ठहरने की व्यवस्था करने के लिए सरकार ने दिल्ली एनसीआर में तकरीबन 30 होटल की बुकिंग की हुई है, जिनकी जानकारी आगे आपको दी जा रही है।

G20 Latest News:
राजधानी दिल्ली में G20 की बैठक होने वाली है, इस कारण 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक दिल्ली में सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, बैंक की छुट्टी घोषित कर दी है। यहाँ तक की सभी शोप्पिंग मॉल, मार्केट, सिनेमा घर भी बंद रहेंगे। हॉस्पिटल और ट्रावेल्लिंग सुविधा चालू रहेगी।

राजधानी दिल्ली में G20 की बैठक होने वाली है, इस कारण 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक दिल्ली में सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, बैंक की छुट्टी घोषित कर दी है। यहाँ तक की सभी शोप्पिंग मॉल, मार्केट, सिनेमा घर भी बंद रहेंगे। हॉस्पिटल और ट्रावेल्लिंग सुविधा चालू रहेगी।

Leave a Comment